
रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | चण्डी के मध्य एक कार व एक मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई, जिस पर कांवड़िये सवार थे । घटना के तुरंत बाद CPU हरिद्वार में तैनात पुलिसकर्मियों ने मानवीयता दिखाते हुए अपने निजी वाहन से घायल कांवड़िये को अस्पताल भिजवाया । घटना में घायल युवक की पहचान रजत पुत्र सोमपाल निवासी नूरपुर, बिजनौर (उ.प्र.) के रूप में हुई है । प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है । साथ ही, दुर्घटनाग्रस्त कार व मोटरसाइकिल को चौकी रोडीबेवाला में सुरक्षित रूप से खड़ा करवाया गया है ताकि यातायात में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो ।













Leave a Reply