अवैध पिस्टल और तमंचा लिए दो बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे कांवड़ के दौरान करने वाले थे बड़ी वारदात, प्लान हुए नाकामयाब |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

गंगनहर  | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो व असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया | जिसके अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक गंगनहर के निर्देशन में SSI  अजय शाह कोतवाली गंगनहर और पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान स्वामी विवेकानंद कॉलेज जाने वाले मार्ग रुड़की से रिजवान तथा सलमान उर्फ लाखा नाम के दो संदिग्ध व्यक्ति को एक अवैध तमंचा 315 बोर मय  जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा एक अवैध पिस्टल .32 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । आरोपियों के विरुद्ध थाना हाजा पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाशों ने रुड़की शहर तथा गैर राज्य के कई नामचीन लोगों के नाम उगले है जिनके विरुद्ध भी पुलिस की जांच जारी है ।
नाम पता आरोपी-
01- रिजवान पुत्र हाजी फैयाज निवासी बांदा रोड माहीग्राम रोड  थाना कोतवाली सिविल लाइन रुड़की जनपद हरिद्वार।
02 – सलमान उर्फ लाखा पुत्र अखलाक निवासी रामपुर थाना कोतवाली गंगनहर रुड़की जनपद हरिद्वार।
पंजीकृत अभियोग-
305/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
बरामदगी-
01- एक अदद देशी तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर
02- एक अवैध पिस्टल .32 बोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *