रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार सडक दुर्घटनाओ की रोकथाम के दृष्टिगत रानीपुर पुलिस द्वारा नशे में वाहन चलाने वाले चालको के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है । जिसके अनुपालन में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा टीमे बनाकर अलग -अलग स्थानो पर संघन चैकिंग की गयी । जिसमें दौराने चैकिग सुमननगर तिराहा पर पुलिस टीम द्वारा एक वाहन (छोटा हाथी) के चालक अरुण वर्मा पुत्र राम सिंह वर्मा निवासी सलेमपुर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार नशे में वाहन चलाते हुये पाया गया, पुलिस टीम द्वारा चालक का मेडिकल कर चालक के विरुद्ध धारा 185 एम0वी0 एक्ट के तहत कार्यवाही कर वाहन को सीज किया गया ।
नाम पता आरोपी
1.अरुण वर्मा पुत्र राम सिंह वर्मा निवासी सलेमपुर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार ।













Leave a Reply