रिपोर्ट – वंश शर्मा
पथरी | मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि -2025 को सफल बनाने के लिये SSP हरिद्वार द्वारा जनपद हरिद्वार जनपद को नशा मुक्त करने के लिये अवैध मादक पदार्थो के तस्करो की कमर तोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । उक्त अभियान के दृष्टीगत थाना पथरी द्वारा क्षेत्र में नियमित रुप से टीमें गठित कर सघन चैकिंग एवं सुरागरसी/पतारसी की जा रही है । उपरोक्त के क्रम में रात्रि को पथरी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान कटारपुर- फेरुपुर मार्ग से एक आरोपी राजकुमार शर्मा पुत्र रमेश चंद्र को 508 ग्राम अवैध चरस के साथ पकड़ा गया । आरोपी के विरूद्ध थाना पथरी पर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नाम पता आरोपी
राजकुमार शर्मा पुत्र रमेश चंद्र निवासी रानीगली भूपतवाला थाना कोतवाली नगर हरिद्वार।
विवरण बरामदगी-
1- 508 ग्राम अवैध चरस
2- एक तराजू मय बाट
3- ₹4200/-













Leave a Reply