रिपोर्ट – वंश शर्मा
रुडकी | वादी अमजद पुत्र मो0 अली निवासी जौरासी जबरदस्तपुर रूडकी की लिखित तहरीर बाबत प्रतिवादी 1.रजा कुरैशी पुत्र अब्दुल वहीद 2. जैद कुरैशी 3.अनस कुरैशी पुत्रगण इस्लाम कुरैशी 4. नौमान कुरैशी पुत्र शाहनवाज कुरैशी 5. अब्दुल्ला कुरैशी पुत्र महबूब 6. आसिफ कुरैशी पुत्र फारूख कुरैशी 7. माजिद कुरैशी पुत्र इनाम कुरैशी 8. आमिर कुरैशी पुत्र इदरीश उर्फ कालू 9. सुऐब कुरैशी पुत्र शहीद 10. अमजद कुरैशी पुत्र अनवार उर्फ अन्नू 11. आशु कुरैशी पुत्र तुफैल 12. फरमान कुरैशी पुत्र असलम निवासीगण ग्राम जौरासी, के द्वारा एक राय होकर लोहे की रोड, लाढी-डण्डों व धारदार हथियारों से लेस होकर वादी के भाई मोहर्रम अली उर्फ लालू व अन्य परिजनों के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की गयी जिस कारण वादी के भाई मोहर्रम अली उर्फ लालू की गम्भीर चोटों के कारण मृत्यु हो जाने के आधार पर कोतवाली रुड़की में मु0अ0सं0 239/25 धारा 103,115(2),
191(2),191(3),190,352 बीएनएस मे पंजीकृत किया गया ।
दोनों पक्षों का पूर्व में खेत में गौकशी को लेकर काफी पहले विवाद हुआ था जिसमें दोनों पक्षों के बीच आपसी मतभेद चले आ रहे थे । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम के द्वारा अलग-अलग स्तर पर प्रयास करते हुए हत्या के 02आरोपी को ग्राम जौरासी मे पीर तिहारे के पास से पकड़ा गया। आरोपीयो घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद किए गए ।
नाम पता आरोपी
1.जैद कुरैशी पुत्र श्री इस्लाम कुरैशी निवासी ग्राम जौरासी जबरदस्तपुर रूडकी थाना कोतवाली रूडकी।
2.अनस कुरैशी पुत्र श्री इस्लाम कुरैशी निवासी ग्राम जौरासी जबरदस्तपुर रूडकी थाना कोतवाली रूडकी ।
बरामदगी
1.आलाकत्ल एक अदद तबल
2.आलाकत्ल एक अदद छुरा













Leave a Reply