स्कूटी से शराब तस्करी करते शराब तस्कर दबोचा 52 पव्वे देशी शराब बरामद, तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी जब्त |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा निर्देशित क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा दौराने चैंकिंग अभियुक्त दिनेश पोखरियाल पुत्र घनश्याम पोखरियाल निवासी सुभाष नगर कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार को शिव मूर्ति तिराहे के पास से स्कूटी से देशी शराब की तस्करी करते दबोचा गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 343/2025 धारा 60/72 आवकारी अधिनियम में अभीयोग पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त
दिनेश पोखरियाल पुत्र घनश्याम पोखरियाल निवासी ग्राम पोखरी थाना खनशयु जनपद नैनीताल, हाल निवासी-सुभाष नगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार

बरामदगी का विवरण
1-52 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्क
2-स्कूटी (NTORQ)संख्या UK 08BG0325 से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *