रिपोर्ट – वंश शर्मा
श्यामपुर | ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में श्यामपुर पुलिस के द्वारा नियमित चैकिंग व गस्त के दौरान चण्डीघाट शमशान घाट के पास थाना श्यामपुर क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर चैक किया गया तो उसके पास सफेद रंग सफेद रंग के कट्टे में माल्टा देशी शराब बरामद की गयी । जिस सम्बन्ध में थाना श्यामपुर पर नियमानुसार अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 60 के तहत अभियोग पंजीकृत हुआ है । अवैध मादक पदार्थ के बिक्री/परिवहन करने वालों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस का अभियान लगातार जारी है ।
नाम पता आरोपी
संदीप रावत पुत्र श्री धीरज रावत निवासी ग्राम गाजीवाली थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार।
बरामदगी
44 टेट्रा पाउच माल्टा देशी शराब।













Leave a Reply