रिपोर्ट – वंश शर्मा
भगवानपुर | आगामी कांवड़ यात्रा 2025 के दृष्टिगत थाना भगवानपुर द्वारा थाना क्षेत्र के सभी विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) के साथ थाना प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई । सभी एसपीओ को पिछले वर्ष कांवड़ यात्रा में दिए गए सहयोग हेतु धन्यवाद दिया गया। तत्पश्चात वर्तमान कांवड़ यात्रा की तैयारियों, संभावित चुनौतियों व समाधान के विषय में विस्तृत चर्चा की गई ।
पुलिस द्वारा एसपीओ को निम्नलिखित दिशा-निर्देश प्रदान किए गए-
1. कांवड़ यात्रा के दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान हेतु पूर्व नियोजन और आपसी समन्वय पर बल दिया गया।
2. किसी भी प्रकार की घटना या विवाद की स्थिति में पुलिस को तुरंत सूचना व्हाट्सएप अथवा कॉल के माध्यम से देने हेतु निर्देशित किया गया।
3. कोई भी एसपीओ ड्यूटी के दौरान नशीले पदार्थों का सेवन न करे।
सभी उपस्थित एसपीओ द्वारा यात्रा के दौरान पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।













Leave a Reply