रिपोर्ट – वंश शर्मा
कोतवाली नगर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा कांवड़ यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु “ऑपरेशन लगाम” अभियान चलाया जा रहा है | उक्त अभियान के अंतर्गत कोतवाली नगर पुलिस द्वारा हर की पैड़ी क्षेत्र में 57 भिक्षुकों के विरुद्ध भिक्षुक अधिनियम में अभियोग पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई । इन भिक्षुकों द्वारा घाटों पर आने-जाने वाले यात्रियों से जबरदस्ती भीख मांगी जा रही थी एवं कई मामलों में यात्रियों से अभद्रता/बदसलूकी की जा रही थी, जिससे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही थीं एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी । कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 57 भिखारियों को हिरासत में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है ।













Leave a Reply