दुष्कर्म मामले में वांछित चल रहे आरोपी सराय से धरा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के हैं आरोप |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | ज्वालापुर निवासी युवती की लिखित तहरीर पर प्रतिवादी समीर अंसारी के खिलाफ शादी का झांसा देखकर दुष्कर्म, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 169/2025 धारा 115(2)127(2)191(2)69 BNS पंजीकृत किया गया । कप्तान डोबाल के निर्देश पर वांछित/इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने उक्त मामले में वांछित चल रहे आरोपी को सराय से दबोचने में सफलता हासिल की। बाद आवश्यक कार्रवाई न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पकड़ा गया आरोपी-
समीर अंसारी पुत्र नौशाद अंसारी निवासी सराय ज्वालापुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *