1.6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ 01 महिला आरोपी को धर दबोचा महिला आरोपी के कब्जे से 1.6 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कोतवाली नगर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशन में मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दिशा निर्देशो के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के नेत्तृव में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग के दौरान 01 महिला आरोपी निवासी-लाल कोठी लालजीवाला झुग्गी झोपडी कोतवाली नगर हरिद्वार को 1.6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ पकड़ा गया । पूछताछ पर आरोपी महिला द्वारा बताया कि अवैध गांजा को यात्रा सीजन में अच्छे दामो पर बेचकर पैसे कमाने की योजना थी । महिला आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया ।

नाम व पता आरोपी- महिला आरोपी निवासी-लाल कोठी लालजीवाला झुग्गी झोपडी थाना कोतवाली नगर हरिद्वार।

बरामदगी का विवरण-
1.6 किलाेग्राम अवैध गांजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *