बकरी-भेड़ चोरी प्रकरण का पुलिस टीम ने किया खुलासा बकरियां व मोबाईल फोन चोरी होने के चलते चरवाहा था परेशान चुराए गए बकरियों में से कुल 11 जिंदा बकरियों को किया गया बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

भगवानपुर | झीवाहेडी थाना भगवानपुर निवासी सुमित पाल ने थाना भगवानपुर पर शिकायत देकर बताया कि अज्ञात चोरों ने उसकी व उसके बुग्गावाला निवासी साथी अरविन्द पाल की करीब 30-35 बकरियां/ भेड़ व 02 मोबाईल फोन चोरी करके ले गए हैं। शिकायत पर थाना भगवानपुर में मु0अ0सं0 163/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । घटना के खुलासे के लिए जुटी पुलिस टीम ने विभिन्न भौतिक एवं डीजिटल साक्ष्यों को एकत्र करने के साथ ही मामले की जानकारी देते हुए मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया गया। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर हफीज नामक संदिग्ध को गोल्डन पैलेस बैंकट हॉल के निकट ईंटो की चारदिवारी से बने टीन शैड से दबोचकर उसके कब्जे से चुराई गई 11 जिन्दा बकरियां बरामद की । पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सहारनपुर निवासी युवक करीब 30 बकरियों व भेड़ो को पिकअप गाड़ी में भरकर लाए थे जिन्हे आरोपी व उसके साथियों ने सस्ते दाम में खरीद लिया था जिनमें से कुछ भेड़ो को काटकर वह बेच भी चुका था । पकड़े गए आरोपित के खिलाफ विधिक कार्यवाही के साथ-साथ उसके साथियों और बकरी चोरों की तलाश की जा रही है ।

पकड़ा गया आरोपित-
हफीज पुत्र शब्बीर निवासी मिर्जापुर थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर उ0प्र0

बरामदगी-
1- जिन्दा बकरियां- 11

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *