रिपोर्ट – वंश शर्मा
कोतवाली नगर | लकड़बस्ती, चंडी चौक के पास से अर्जुन पुत्र चंद्र चौहान, उम्र 13 वर्ष, घर से नाराज होकर कहीं चला गया था। इस संबंध में अर्जुन के परिजनों द्वारा चौकी रोड़ी बेल वाला में गुमशुदगी की सूचना दी गई थी । सूचना प्राप्त होते ही चौकी रोड़ी बेल वाला में नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल बालक की तलाश प्रारंभ की गई। अथक प्रयासों और सतत खोजबीन के पश्चात बालक अर्जुन को सकुशल बरामद कर लिया गया । बालक को आवश्यक औपचारिकताओं के पश्चात उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया। अपने पुत्र को सकुशल पाकर परिजनों, विशेषकर अर्जुन के माता-पिता द्वारा हरिद्वार पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया गया । हरिद्वार पुलिस जनता की सेवा, सुरक्षा और सहयोग के लिए सदैव तत्पर है ।













Leave a Reply