रिपोर्ट – वंश शर्मा
गंगनहर | कोतवाली गंगनहर क्षेत्रातर्गत मुकदमा वादी अमरीक सिंह की तहरीर बाबत अभियुक्तगणों द्वारा लाठी, डंडो तथा धारदार हथियारों से लैस होकर वादी के बेटे पुनीत व पुनीत के दोस्त अमित के साथ गाली गलौज करने तथा जान से मारने की नीयत से हमला कर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 191/25 धारा 115( 2)/352/ 351(3)/109(1)118(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए दिए गए निर्देशों पर काम करते हुए पुलिस टीम ने प्रकरण में संलिप्त 25-25 हजार के ईनामी साहिल व आदित्य सैनी को दबोचकर उन्हे कोर्ट के आदेश पर कारागार में दाखिल किया गया था । अन्य वांछित की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने ताबड़तोड़ दबिश का सिलसिला जारी रखते हुए मुखबिर खास की सटीक सूचना पर वांछित आरोपी जितेंद्र सैनी को भी गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। न्यायालय के समक्षा पेश किये जाने की तैयारी की जा रही है ।
पकड़ा गया 25000/- का ईनामी-
जितेंद्र सैनी पुत्र स्वर्गीय बलराम सैनी निवासी चाव मंडी कोतवाली गंग नहर हरिद्वार
दर्ज मुकदमा व धारा-
मु.अ.सं.-191/25, धारा 115(2)/ 352/ 351 (3)109(1)/ 118(2) बीएनएस
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी-
1-साहिल पुत्र जितेंद्र सैनी निवासी चावमंडी रुड़की हरिद्वार
2-आदित्य सैनी पुत्र जितेंद्र सैनी निवासी उपरोक्त













Leave a Reply