रिपोर्ट – वंश शर्मा
मंगलौर | हरिद्वार पुलिस द्वारा वारंटियों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में पुलिस द्वारा दो वांछित वारंटियों को उनके मस्कन पर दबिश देकर हिरासत में लिया गया । दोनों आरोपी पिछले काफी समय से फरार चल रहे थे। पुलिस टीम द्वारा पूर्व में कई बार संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई थी, किंतु वारंटी शातिर किस्म के अपराधी थे, जो लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। परंतु लगातार प्रयासों और सूचनाओं के आधार पर आखिरकार दोनों को दबोच लिया गया । हम दोनों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
नाम पता वारंटी
1. शेर सिंह उर्फ कुन्दन पुत्र फूल सिंह, निवासी ग्राम नारसन कला
वाद संख्या- 2054/23
धारा: 60 आबकारी अधिनियम
2. नावेद पुत्र नफीस, निवासी मोहल्ला मलकपुरा, थाना कोतवाली मंगलौर
वाद संख्या: 1796/23
धारा: 13 जुआ अधिनियम













Leave a Reply