रिपोर्ट – वंश शर्मा
ज्वालापुर | अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड कटहरा बाजार ज्वालापुर के शाखा प्रबंधक हरिदत्त भट्ट की दी हुई लिखित तहरीर पर कुल 13 महिला एवं पुरुषों के खिलाफ आपराधिक षडयंत्र कर कूट रचित दस्तावेज के जरिए धोखाधड़ी से अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक से 77 लाख रुपए का वाहन लोन लेने व वापस जमा न करने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या-481/2023 धारा 420, 467,468,471,120बी भा0द0वि पंजीकृत किया गया । प्रकरण की विवेचना में जुटी कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने गहराई से पूरे मामले की पड़ताल करते हुए इस मामले में एक के बाद एक कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल चुकी है। अन्य वांछित की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार प्रयास किये जा रहे थे । कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर वांछित/इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने पुनः प्रयास शुरु करते हुए वांछित चल रही महिला आरोपित को देहरादून से पकड़ा ।
विवरण आरोपित-
महिला आरोपी निवासी दक्ष एनक्लेव रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार हाल निवासी झीवर हेड़ी कोतवाली लक्सर हरिद्वार।













Leave a Reply