रूडकी | एक नाबालिक लड़की उम्र- 16 वर्ष निवासी- हरिपुर कला थाना-रायवाला अपने घर से बिना बताए रेलवे स्टेशन रुड़की पर आ गई थी, जो बोलते और सुनने में असमर्थ है । जिसकी सूचना 112 के माध्यम से भी जीआरपी को प्राप्त हुई थी, को चौकी जीआरपी रूडकी पर लाकर परिजनों से संपर्क किया गया । उक्त नाबालिक लड़की के परिजन सूचना मिलने पर चौकी जीआरपी रुड़की पर आए व लड़की से पूर्ण तस्दीक कराकर व परिजनो से पहचान कराकर लड़की को उनके परिजनों के सकुशल सुपुर्द किया गया । पुलिस की इस कार्यवाही पर आने जाने वाले यात्रियों व परिजनों द्वारा पुलिस का धन्यवाद व आभार प्रकट किया गया |
बोलने व सुनने मे असमर्थ 16 वर्षीय बालिका को जीआरपी ने किया परिजनों के सुपुर्द |













Leave a Reply