भगवानपुर पुलिस ने अवैध शराब के साथ 01 व्यक्ति को धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

भगवानपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री/तस्करी की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया था । जिस पर प्रभारी निरीक्षक थाना भगवानपुर द्वारा चौकी प्रभारी /हल्का प्रभारी/बीट कर्म0गणों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है । जिसके अनुपालन में भगवानपुर पुलिस द्वारा 52 पैकेट देशी शराब टैट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब के साथ दिनेश कश्यप पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम सिसौना थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को ग्राम लाब्बा जाने वाले रास्ते पर से पकड़ा गया । जिसके विरुद्ध थाना हाजा पर 60 आब0 अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

नाम पता आरोपी
1- दिनेश कश्यप पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम सिसौना थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार।

बरामदगी
1-52 पैकेट देशी शराब टैट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *