रिपोर्ट – वंश शर्मा
रूडकी | एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने हेतु नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित क्रम में कोतवाली रुड़की व ANTF की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी । अवैध मादक पदार्थ, नशाखोरी की रोकथाम हेतु क्षेत्र लगातार ऐक्टिव रहते हुए कोतवाली रुड़की व ANTF की संयुक्त टीम द्वारा पीरबाबा कालोनी से आगे नहर पटरी से ०२ अभियुक्तों लोकेश सिंह यादव व मोहित पाठक को दबोच कर अभि0 लोकेश से 19.70 ग्राम अवैध स्मैक व अभियुक्त मोहित पाठक 19.05 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया गया । अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली रूडकी पर मु0अ0सं0 194/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया ।
बरामदगी
कुल 38.75 ग्राम अवैध स्मैक
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
१. लोकेश सिंह यादव पुत्र श्री राजेन्द्र यादव निवासी मोहनपुरा मौहम्मदपुर कोतवाली सिविल लाईन रूडकी जिला हरिवार
२- मोहित पाठक पुत्र गंगाधर पाठक निवासी सोनाली पुरम निकट प्रेमकुँज द्वार कोतवाली रूडकी जनपद हरिद्वार













Leave a Reply