तत्काल रिस्पांस से टली बड़ी क्षति |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

मायापुर | आज सांय प्राप्त सूचना के आधार पर फायर यूनिट मायापुर की टीम घटनास्थल पीठ बाजार ज्वालापुर पहुंची तथा मोटर फायर इंजन से होज रील फैलाकर इंजन पंपिंग कर उक्त स्थान में घर में लगी आग को पूर्ण रूप से बुझाया एवं आग को फैलने से रोका गया। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया था तो आसपास आवासीय परिसरों एवं मकान के लिए खतरा बन सकता थी। आग से दो स्कूटी, फ्रिज, वाशिंग मशीन सहित अन्य घरेलू सामान जल गया है।अन्य कोई जनहानि नहीं हुई है । मौके पर मौजूद जनसमूह द्वारा फायर यूनिट की तत्काल कार्रवाई रिस्पांस टाइम की खुले मन से प्रशंसा की। आग लगने का कारण सम्भवतः शार्ट सर्किट है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *