महानगर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष एवं अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष ने समस्त टीम को सम्मानित करते हुए पुलिस टीम को 21000 रुपए के इनाम से सम्मानित किया ।

चार साल की मासूम बच्ची के हत्यारे की पकड़ पर महानगर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुनील सेठी एवं अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष अधीर कौशिक जी ने साथियों सहित आरोपी पकड़ में लगी समस्त टीम को सम्मानित करते हुए पुलिस टीम को 21000 रुपए के इनाम से सम्मानित किया । जल्द पीड़ित परिवार से मिलकर हर संभव स्तर तक करेंगे मदद। भविष्य में न हो ऐसी पुनरावृत्ति प्रशाशन से असमाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही वृद्ध स्तर पर सत्यापन अभियान की रखी मांग की मुख्य रूप से बृजमोहन भारद्वाज एवं कुलदीप शर्मा रहे उपस्थित। इस अवसर पर महानगर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुनील सेठी एवं अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष अधीर कौशिक ने समस्त पुलिस टीम का सम्मान करते हुए वरिष्ट पुलिस अधीक्षक से मांग कि है कि फास्ट ट्रैक में आरोपी का मुकदमा चले कठोर से कठोर धाराएं लगे जिससे इस आरोपी को जल्द से जल्द फांसी मिले तभी पीड़ित बच्ची को असली श्रद्धांजलि मिलेगी। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बड़े स्तर पर सत्यापन अभियान नशे पर रोक लगे ऐसी प्रवृति के लोग नशेडी होते है जो सूखे नशे का सेवन करते है जिससे ऐसी दरिंदगी का शिकार मासूम बनते है शहर में घाटों पर फैले ऐसे असामाजिक तत्वों को सीमा से बाहर खदेड़ा जाए जिससे शहर पूर्ण रूप से अपराध मुक्त बने । समस्त पुलिस टीम इस आरोपी की पकड़ के लिए बधाई की पात्र है जिस प्रकार दिन रात एक करके टीम ने दरिंदे को सलाखों के पीछे भेजने का काम किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *