हरिद्वार | थाना जीआरपी हरिद्वार पर जनपद चंपावत पुलिस द्वारा सूचना दी गई कि थाना टनकपुर क्षेत्र से एक बालक लापता है, जिसको आज हरिद्वार रेलवे स्टेशन के आसपास होने की सूचना प्राप्त हुई है। प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल थाना प्रभारी जीआरपी हरिद्वार के द्वारा थाना स्तर पर उक्त बालक कि खोजबीन हेतु टीम गठित करते हुए विवरण सहित आवश्यक निर्देश देते हुए खोजबीन अभियान प्रारंभ किया गया । गठित टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुए उक्त बालक को थाना क्षेत्र रेलवे स्टेशन हरिद्वार से सकुशल बरामद करते हुए संबंधित पुलिस को सूचना दी गई । बालक के परिजनों के आने पर उक्त बालक को उनके सपुर्द किया गया। बालक की सकुशल बरामदगी पर परिजनों एवं पुलिस द्वारा थाना जीआरपी हरिद्वार पुलिस की सराहना की गई ।
टनकपुर,जनपद चम्पावत से 07 महीने से लापता बालक को जीआरपी ने बरामद कर सकुशल किया सुपुर्द |













Leave a Reply