SSP हरिद्वार के निर्देशन में लक्सर पुलिस ने चलाया डोर-टू-डोर सत्यापन अभियान बाहरी /संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन के लिये लक्सर पुलिस की निकली टीमें |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | SSP हरिद्वार द्वारा थाना क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्ति, किरायेदार व होटल ढाबों में कार्य करने वाले व्यक्तियों/ बाजारों में घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों /वाहनों की गहनता से चैकिंग कर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । जिनके अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा लक्सर क्षेत्र में सत्यापन की कार्यवाही हेतु अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर होटल ढाबों में कार्य करने वाले बाहरी व्यक्तियों व बाजारों में घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग हेतु अभियान चलाया गया । चैकिंग में लक्सर पुलिस द्वारा निम्न व्यक्तियों के विरुद्व कार्यवाही की गयी ।

अभियान के दौरान किये 167 व्यक्तियों के सत्यापन

1- मौके पर 06 चालान मा0न्यायालय कुल ₹60000/-
2- 21 चालान 81 पुलिस एक्ट नगद ₹6500/-संयोजन शुल्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *