धोखाधड़ी के आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने धर दबोचा फर्जी तरीके से जमीन की खरीद फरोक्त करने वाला वांछित चढा पुलिस के हत्थे |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | सुमित कुमार पुत्र राजपाल निवासी ग्राम महाराजपुर कला कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार द्वारा आरोपी पंकज कुमार, मनोज कुमार, प्रमोद कुमार, प्रदीप कुमार द्वारा षडयन्त कर धोखाधडी से फर्जी फोटो व हस्ताक्षर कर वादी की जमीन का बैनामा पकंज कुमार के नाम करना के सम्बन्ध तहरीर दी गयी जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली लक्सर पर धोखाधड़ी सम्बन्धी अभियोग पंजीकृत किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में वाछिंत अभियुक्तगण की धरपकड़ /गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये जिसके अनुपाल में कोतवाली लक्सर द्वारा पुलिस टीम गठित कर वांछित अभियुक्तगणों की तलाश हेतु रवाना किया गया । उक्त क्रम में पुलिस टीम द्वारा द्वारा धोखाड़ी में शामिल वांछित आरोपी को लक्सर क्षेत्र से पकड़ा गया।

नाम पता आरोपी
कपिल कुमार पुत्र कमल सिह निवासी ग्राम महाराजपुर कला, कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *