हरिद्वार पुलिस की वारंटियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी 03 फरार वारंटी आये पुलिस की हिरासत में |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

मंगलौर | जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश के अनुपालन में गैर जमानती वारंट की तामील किए जाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है ,विगत काफी दिनों से विभिन्न मामलों में फरार चल रहे वारंटी जिसकी तलाश हेतु पूर्व में सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी गई परंतु वारंटी शातिर किस्म के अपराधी थे जिस कारण लगातार अपने ठिकाने बदल रहा थे । कोतवाली मंगलौर पुलिस द्वारा टीम का गठन कर आरोपियों के मस्कनो पर दबिश दी गई जिसके फलस्वरूप निम्न 03 वारंटी को पकड़ा गया ।

नाम पता वारंटी
1.सुधीर कुमार पुत्र पवन निवासी ग्राम शिकारपुर थाना कोतवाली मंगलोर -वाद 257/2023 धारा 286 आईपीसी
2.शिवकुमार उर्फ छोटा पुत्र ईलम चन्द निवासी थिथौला कोतवाली मंगलौर हरिद्वार वाद संख्या 2923 /23 धारा 60 आबकारी अधि0
3.शहारुख पुत्र इलियास निवासी मौ0 नई कालोनी कस्बा लंढौरा थाना कोत0 मंगलौर जिला हरिद्वार।वाद संख्या 2631/23 धारा 25/4 A. ACT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *