रिपोर्ट – वंश शर्मा
पथरी | राजेन्द्र चौहान निवासी बस्ती पथरी हरिद्वार ने थाना आकर एक तहरीर दी कि सांय को जब वादी व उनका परिवार अपनी दुकान पर मौजूद थे तो किसी अज्ञात चोर द्वारा उनके घर के अन्दर रखे बक्से से उनका पर्स जिसमें ₹10,000/- रूपये तथा अन्य दस्तावेज थे चोरी कर लिये । वादी की तहरीर के आधार पर थाना पथरी पर अभियोग पंजीकृत किया गया । SSP हरिद्वार द्वारा मुकदमा उपरोक्त में माल व मुल्जिमान की बरामदगी एवं गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये, जिसके क्रम में थाना पथरी पुलिस द्वारा मेनुअली माध्यम व मुखबिर तंत्र को अलर्ट किये गये । बेहतर सुरागरसी व पतारसी के चलते गठित पुलिस टीम द्वारा रात्रि को पथरी रेलवे स्टेशन के पास से एक आरोपी इन्तजार पुत्र भूरा को पकड़ा गया । जिसके कब्जे से वादी का पर्स, ₹10000/- व अन्य दस्तावेज बरामद हुए ।
नाम पता आरोपी
इन्तजार पुत्र भूरा निवासी ग्राम एथल थाना पथरी हरिद्वार।
बरामदगी
घटना में चुराये गये रूपये ₹10,000/-वादी का आधार कार्ड, एटीएम, पर्स व अन्य दस्तावेज।













Leave a Reply