गुमशुदा महिला व बच्ची को सहारनपुर उ०प्र० से सकुशल ढूंढ़ लाई हरिद्वार पुलिस |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

झबरेडा | वादी मुकदमा मानकपुर आदमपुर निवासी व्यक्ति द्वारा उसकी पुत्री के घर से नाराज होकर अपनी 03 साल की बेटी को लेकर कही चले जाने के संबंध में थाना झबरेड़ा पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी । नाबालिग व महिला संबंधी मामलों को गंभीरता पूर्वक लेने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा निर्देशित क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा महिला व बच्ची की बरामदगी हेतु लगातार प्रयास कर सर्विलांस व काल डिटेल के आधार पर गुमशुदा का लोकेशन उ०प्र० में होना पाया गया व पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा महिला व उसकी 03 साल की बच्ची को सकुशल सहारनपुर उ०प्र० से बरामद किया गया है व परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *