रिपोर्ट – वंश शर्मा
कनखल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक द्वारा स्मैक चरस गांजा पीने/बेचने/सट्टा खाई बड़ी/जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु थाना क्षेत्रांतर्गत टीमें बनाकर अवैध शराब स्मैक चरस गांजा पीने/बेचने/जुआ/सट्टा खाई बाड़ी करने वालो के विरुद्ध अभियान चलाया । उक्त आदेश के क्रम में पुलिस टीम द्वारा सट्टे की खाई बाडी करते आरोपी 1.मनोज पुत्र मंशा राम 2. डोरीलाल पुत्र राम भरोसे नि0गण कुम्हार गढा थाना कनखल हरिद्वार को सट्टा की खाई बाडी करते हुये बैरागी कैम्प से पकड़ा गया । आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्ची,पैन डायरी,नगद क्रमशः ₹1020/- व ₹1120/- बरामद किये गये । आरोपियों के विरुद्ध थाना हाजा पर धारा 13 जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नाम पता आरोपी
1- मनोज पुत्र मंशा राम निवासी कुम्हार गढा थाना कनखल हरिद्वार।
2.डोरीलाल पुत्र राम भरोसे निवासी कुम्हार गढा थाना कनखल हरिद्वार।
बरामदगी का विवरण
1-सट्टा पर्ची,पैन, डायरी व नकद ₹2140/-













Leave a Reply