रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | शिवमुर्ती गली हरिद्वार निवासी व्यक्ति द्वारा शिकायत दी गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया है। शिकायत के आधार पर कोतवाली नगर हरिद्वार पर मु0अ0स0- 248/2025 धारा- 137(2) BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया । किशोरी की बरामदगी एवं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देश पर गठित टीम ने आप-पास व सम्भावित स्थानो पर लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरो को खंगाला तथा मुखबिर तन्त्र को अलर्ट किया गया । अच्छी किस्म कि सुरागरसी पतारसी के चलते गठित पुलिस टीम द्वारा 24 घण्टे के अन्दर ही अपहरणकर्ता को दबोचकर किशोरी को सकुशल बरामद किया गया । अभियोग में धारा- 65(1) बीएनएस व 3क/4(2) पोक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी हैं। विधिक कार्रवाई की जा रही है ।
दर्ज मुकदमा-
1-मु0अ0स0- 248/2025
धारा- 137(2) BNS व 65(1) बीएनएस व 3क/4(2) पोक्सो एक्ट
विवरण आरोपित- गौतम गंगवार पुत्र ध्रुव गंगवार निवासी शिवमूर्ती गली कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र-22













Leave a Reply