गौवंशीय पशु को खेतो में ले जाकर गौकशी करने के फिराक में थे आरोपी लक्सर पुलिस की तत्परता से बची बेजुबा गौवंशीय पशु की जान |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों/संदिग्ध व्यक्तियों/ गौतस्करो व असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया था । जिसके अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार पुलिस टीमो को सक्रिय कर पतारसी सुरागरसी में मामुर किया गया । लक्सर पुलिस टीम सूचना मिली की मखियाली गांव के पास खेतो में लगे पोपलर के पेडों के बीच कुछ लोग गौकशी करने के फिराक में है इस पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर आस-पास कड़ी निगरानी रखते हुये 04 व्यक्तियों द्वारा एक गौवंशीय पशु को क्रुरतापूर्वक बांधकर गौकशी के लिये लाये थे की पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर एक बेजुवां गौवशीयं पशु सकुशल बचाते हुये जैनपुर मतलूबपुरा निवासी गुलशेर को मौके पर धर दबोचा ।

जबकि 03 लोग मौके से फरार हो गए।

मौके से गौकशी उपकरण बरामद किया गया, फरार व्यक्तियों के सम्बन्ध में जानकारी जुटाई जा रही है । आरोपियों के विरुद्ध थाने पर उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है |

पंजीकृत अभियोग –
1- मु0अ0स0 456/25 धारा 3/6/11 उत्तराखण्ड गौवंश सरक्षण अधि0 व 3/11 पशु क्रूरता अधिनियम

नाम पता आरोपी
गुलशेर उर्फ काले पुत्र खलील निवासी ग्राम जैनपुर मतलूबपुर, कोतवाली लक्सर हरिद्वार।

बरामदगी*
1-मौके से जीवित गौवंशीय पशु
2- गौकशी हेतु उपकरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *