युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला आरोपी चढा हरिद्वार पुलिस के हत्थे नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया दुष्क्रम का शिकार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | वादी निवासी वार्ड न0 5 लक्सरी थाना कोतवाली लक्सर द्वारा थाने पर अपनी पुत्री के बिना बताये घर से कही चले जाने के सम्बन्ध में गुमशुदगी अंकित करायी गयी थी | लड़की की सकुशल बरामदगी के पश्चात लडकी द्वारा अपने साथ अपने ही गावं के एक लड़के द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने व नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने की बात कही गयी। जिस पर कोतवाली लक्सर पर बी0एन0एस0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत पंजीकृत किया गया । घटना की गम्भीरता को देखते हुये SSP हरिद्वार द्वारा घटना की सत्यता /अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया । जिसके अनुपालन में गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की धरपकड़ हेतु अभियुक्त के सम्भावित स्थानों पर दबिश देकर अभियुक्त को दबोचने में सफलता हासिल की ।

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 453/25 धारा 64(1)/123/87 बी0एन0एस0

गिरफ्तार अभियुक्त
नबील पुत्र नजाकत निवासी लक्सर वार्ड न0 5 कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *