रानीपुर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने पर दबोचा, नशे में लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे दोनों पक्ष |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर |  रात्रि को कोतवाली रानीपुर को सिटी कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि झुग्गी-झोपड़ी टिहरी विस्थापित कॉलोनी में दो व्यक्तियों के मध्य झगड़ा हो रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुँची । मौके पर पुलिस ने पाया कि किशोर पुत्र स्व. मेधु रिश्री, निवासी झुग्गी-झोपड़ी टिहरी विस्थापित कॉलोनी और मनोज पोहर पुत्र उतपल पोहर नशे की हालत में आपस में लड़ाई-झगड़ा और मारपीट कर रहे थे । पुलिस टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों को काफी समझाने का प्रयास किया गया, किन्तु दोनों व्यक्ति उत्तेजित होकर एक-दूसरे से गाली-गलौज व मारपीट करते रहे। शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों को धारा 170 बी.एन.एस. के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।

नाम पता अभियुक्त-
1. किशोर पुत्र स्व. मेधु रिश्री, निवासी झुग्गी-झोपड़ी टिहरी विस्थापित कॉलोनी, रानीपुर, हरिद्वार, उम्र 46 वर्ष।
2. मनोज पोहर पुत्र उतपल पोहर, निवासी झुग्गी-झोपड़ी टिहरी विस्थापित कॉलोनी, रानीपुर, हरिद्वार, उम्र 26 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *