सतर्क पुलिस ने संगीन वारदात को अंजाम देने से पहले देशी तमंचों के साथ नाबालिक सहित 02 को पकड़ा धाक जमाने के लिए रखे हुए थे तमंचे आर्म्स एक्ट में मुकदमा किया गया दर्ज |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

खानपुर | बीती रात संदिग्ध आवाजाही टटोलती थाना खानपुर पुलिस टीम ने कोई वारदात होने से पहले ही नियामतपुर पुलिया के पास मिर्जापुर जाने वाली सड़क पर एक एक नाबालिक किशोर को संरक्षण लेते हुए 01 संदिग्ध को 315 बोर के 02 तमंचों व जिंदा कारतूस के साथ दबोचा । पूछताछ में दोनों ने बताया कि आमजन के बीच दहशत फैलाने और अपनी धाक जमाने के लिए उन्होंने ये तमंचे रखे हुए थे । आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज विधिक कार्यवाही की जा रही है। पकड़ में आया संदिग्ध रवि के खिलाफ इससे पहले नशा तस्करी एवं जान से मारने का प्रयास के आरोपों में मुकदमें दर्ज हैं ।

विवरण आरोपित-
1.रवि पुत्र सोनी निवासी निरंजनपुर कोतवाली लक्सर हरिद्वार।
2.विधि विवादित किशोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *