107 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर  | मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है । जिसके अनुपालन में कोतवाली रानीपुर पुलिस टीम द्वारा दौरान चैकिंग पुलिस गैस प्लान्ट क्षेत्रान्तर्गत VISION METAL AIDS PVT.LTD. कम्पनी के पास स्थित एक झोपडी से अभि0 गुलजार पुत्र मुस्तफा को 107 ग्राम चरस के साथ दबोचा गया। गिरफ्तार अभियुक्त गुलजार के विरूद्ध थाने पर मु0अ0सं0 172/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त

1- गुलजार पुत्र मुस्तफा स्थाई निवासी ग्राम एक्कड़ कला थाना पथरी जनपद हरिद्वार हाल किरायेदार दादा पीर के पास निसार कबाड़ी के मकान पर ग्राम दादुपुर गोबिंदपुर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र-40 वर्ष

बरामदगी- कुल 107 ग्राम चरस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *