रिपोर्ट – वंश शर्मा
कनखल | रात्रि को थाना हाजा पर सूचना प्राप्त हुयी कि थाना क्षेत्र प्रेमनगर चौक के पास कुछ लोग शराब के नशे में आपस मे लड झगड रहे थे उक्त सूचना पर थाना कनखल पुलिस मौके पर गयी, जहां पर उक्त व्यक्ति शराब के नशे में सडक सरेआम हल्ला कर उत्पाद मचा रहे थे तथा जिससे यातायात बाधित हो रहा था तथा इनके इस कृत्य से कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती थी । काफी समझाने का प्रयास किया गया किन्तु नही माने अन्य कोई चारा न देख दो व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत पुलिस लिया गया व अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
नाम पता आरोपी
1- विवेक पुत्र महेन्द्र सिंह नि0 मगदूम थाना फरह जिला मथुरा उ0प्र0।
2- मनीष पुत्र राजीव शर्मा नि0 मगदूम थाना फरह जिला मथुरा उ0प्र0।













Leave a Reply