रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | ड्रग्स फ्री देवभूमि -2025 अभियान को सफल बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद हरिद्वार जनपद को नशा मुक्त करने के लिये अवैध शराब/स्मैक/चरस आदि तस्करो की कमर तोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । उक्त अभियान के दृष्टीगत कोतवाली लक्सर द्वारा क्षेत्र में नियमित रुप से टीमें गठित कर सघन चैकिंग एवं सुरागरसी/पतारसी की जा रही है । लक्सर निवासी विक्की उर्फ विक्रान्त को अवैध नशीले 200 इन्जेक्शन (Buprenorphine Injection 0.3 mg/2 ml) के साथ लक्सर क्षेत्र से पकड़ा गया । आरोपी के विरूद्ध कोतवाली लक्सर पर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नाम पता आरोपी
विक्की उर्फ विक्रान्त पुत्र चरण सिह निवासी भूरनी खतीरपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।
बरामदगी-
200 अवैध नशीले इन्जेक्शन (Buprenorphine Injection 0.3 mg/2 ml)













Leave a Reply