रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | जनपद में नशीले पदार्थो पर पूर्णतःअंकुश लगाये जाने हेतु नशा तस्करों के विरुद्ध युद्वस्थल पर कार्यवाही किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद पुलिस को निर्देशित किया जा रहा है । एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन के अनुपालन में लक्सर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु नियमित रुप से थाना स्तर पर पुलिस टीमें गठित कर पुलिस टीमो द्वारा क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर अवैध तस्करी/बिक्री हेतु सम्भावित स्थानो पर छापेमारी व निगरानी की जा रही है । पुलिस टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में एक्टीव रहकर दिनाक 25.04.2025 को छापेमारी /चैकिंग के दौरान लक्सर क्षेत्र से मंगलौर निवासी सूरज नाम के एक व्यक्ति को 5.80 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पकड़ा गया । आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नाम पता आरोपी –
सूरज पुत्र सोनू निवासी ग्राम लण्ढोरा थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार।
विवरण बरामदगी –
5.80 ग्राम अवैध स्मैक













Leave a Reply