रेलवे स्टेशन पर घूमने वाले संदिग्ध व भिखारियों के खिलाफ जीआरपी ने की निवारक कार्यवाही 03 भिखारियों के खिलाफ किया गया अभियोग पंजीकृत |

हरिद्वार | एस0पी0 जीआरपी के आदेशानुसार अगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर आर0पी0एफ0 के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन पर भिखारियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाही के लिए अभियान चलाया गया ।

अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर भिक्षावृति करते हुए
1-प्रकाश पुत्र लीलाधर निवासी गणपत्ति थाना भिकियासैन जिला अल्मोड़ा उत्तराखंड उम्र- 43 वर्ष
2-मोहन पुत्र बलविंदर निवासी कुंडा थाना बलवा गंज जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश उम्र-42
3-धर्मदास पुत्र हंस दास निवासी दर्द थाना नाभा जिला नाभा पटियाला पंजाब उम्र- 60 वर्ष

को निवारक कार्यवाही के तहत अंतर्गत धारा- 9/10 भिक्षावृति अधिनियम मे गिरफ्तार किया गया। जिसके आधार पर थाना जीआरपी हरिद्वार पर मु0अ0स0-23/25, 24/25, 25/25 पंजीकृत कर अभि0 गणों को न्याय पेश किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *