चाकू के साथ हत्थे चढ़ा 01 खुरापाती, लक्सर से हुई चोरी की मोटरसाइकिल बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

खानपुर | देर रात को थाना खानपुर क्षेत्रान्तर्गत गैरप्रान्त उत्तर प्रदेश के जनपद मुज्जफर नगर से आने जाने वाले वाहनो की आपराधिक गतिविधियों के दृष्टिगत दैनिक चैकिंग की जा रही थी । दौराने चैकिंग 01 व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता हुआ दिखाई दिया। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा सख्ती से पूछताछ व जामा तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 01 देसी चाकू व लक्सर क्षेत्र से चोरी हुई एक मोटरसाइकिल बरामद हुई । जिससे पूछताछ की गई तो बताया कि साहब कुछ दिनों पहले यह मोटरसाइकिल मैंने लक्सर के वि इंटर कॉलेज से चोरी की थी और यह चाकू मैं शौक मौज और डराने धमकाने के लिए रखता हूं । आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है ।

विवरण आरोपित-
1- अक्षय पुत्र पहल सिंह निवासी डोसनी मोहम्मदपुर बुजुर्ग कोतवाली लक्सर उम्र 19 वर्ष

बरामदगी-
1- 01 देशी चाकू
2- एक मोटरसाइकिल ( चोरी की)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *