स्कूटी पर अवैध शराब की तस्करी करते हुये 01आरोपी को धर दबोचा‌ |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कोतवाली नगर | मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड महोदय के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशन में मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आज संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग के दौरान निर्मला छावनी रोड रेलवे ब्रिज के पास से नशे के 01 सौदागर को वाहन स्कूटी पर अवैध देशी शराब 30 टैट्रा पैक मार्का माल्टा को परिवहन करते हुये पकड़ा गया । आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।

नाम पता आरोपी संजय पुत्र अमरनाथ निवासी वाल्मीकी बस्ती कोतवाली नगर हरिद्वार।

बरामदगी-
30 टैट्रा पैक देशी शराब मार्का माल्टा मय वाहन स्कूटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *