छमाही निरीक्षण करने थाना बुग्गावाला पहुंचे क्षेत्राधिकारी बुग्गावाला संजय चौहान निरीक्षण करते हुए क्षेत्राधिकारी द्वारा दिये गए आवश्यक दिशा-निर्देश |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

बुग्गावाला | संजय चौहान पुलिस उपाधीक्षक बुग्गावाला द्वारा थानाध्यक्ष की उपस्थिति में थाना बुग्गावाला का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया-

सर्वप्रथम थाना परिसर/भवन व बैरक का निरीक्षण किया गया व बेरक का रखरखाव व साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई । मालखाने के रखरखाव एवं संपूर्ण सरकारी संपत्ति को चेक किया गया तथा माल निस्तारण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। हवालात ख़ाली व सफाई संतोषजनक पायी गयी । इसके पश्चात थाना हाजा पर उपलब्ध सरकारी संपत्ति व अस्लाह तथा दंगा नियंत्रण उपकरण, आपदा उपकरण का निरीक्षण किया गया, जिसका रखरखाव संतोषजनक पाया गया । थाना बुग्गावाला के अधिकारी/कर्मचारीगणों को अपनी उपस्थिति में शस्त्रों की हैंडलिंग कराई गयी व हैंडलिंग तथा शस्त्रों की साफ सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । तत्पश्चात थाना कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण करते हुए सीसीटीएनएस CAS सॉफ्टवेयर के संबंध में सभी अधिकारी व कर्मचारी गणों को उक्त सॉफ्टवेयर में निरंतर रूप से कार्य किए जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा सीएम पोर्टल अन्य पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त होने वाली ऑनलाइन शिकायतों तथा चरित्र सत्यापन आदि को निश्चित समय सीमा के अंदर संबंधित अधिकारी/ विभाग को रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया । थाना हाजा पर लंबित माल मुकदमाती, लावारिस, कुर्की आदि मालों के रखरखाव के संबंध में आवश्यक आदेश निर्देश दिए गए तथा एमवी एक्ट, लावारिस व अभियोगों से संबंधित मालों का शीघ्र निस्तारण व नीलामी प्रक्रिया के जाने हेतु मालखाना मोहर्रिर को निर्देशित किया गया । थाना हाजा पर उपलब्ध सभी अभिलेखों को अध्यावधिक करने हेतु निर्देशित किया गया व अभिलेखों का रख-रखाव संतोषजनक पाया गया। तथा अभिलेखों को संबंधित शाखा व विभागों से मिलान किए जाने हेतु निर्देशित किया । क्षेत्राधिकारी बुग्गावाला द्वारा अपराध नियंत्रण और रोकथाम तथा विवेचनाओ व शिकायती प्रार्थना पत्र एंव अन्य जांच अहकमात, अदालत व पुलिस का समयबद्ध व शीघ्रता से विधिक निस्तारण किए जाने तथा उच्चाधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे अभियानों में बढ़-चढ़कर रुचि लेने हेतु निर्देशित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *