रिपोर्ट – वंश शर्मा
भगवानपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री/तस्करी की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया था । जिस पर प्रभारी निरीक्षक थाना भगवानपुर द्वारा चौकी प्रभारी /हल्का प्रभारी/बीट कर्म0गणों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये है । जिसके अनुपालन में भगवानपुर पुलिस द्वारा 50 पैकेट देशी शराब टैट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब के साथ विशाल कुमार पुत्र पप्पूराम निवासी ग्राम खेडीशिकोहपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को माहडी चौक से आगे आम का बगीचे से पकड़ा गया । जिसके विरुद्ध थाना हाजा पर 60 आब0 अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नाम पता आरोपी
1- विशाल कुमार पुत्र पप्पूराम निवासी ग्राम खेडीशिकोहपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार।
बरामदगी
1-50 पैकेट देशी शराब टैट्रा पैक देशी शराब













Leave a Reply