जीआरपी की सतर्कता से 14 वर्षीय बालक को मिलवाया परिजनों से रेलवे स्टेशन देहरादून पर नाराज होकर आ गया था बालक |

देहरादून | रेलवे स्टेशन देहरादून पर ड्यूटी मे नियुक्त कर्म0गणों हे0का0 बलदेव सिंह, म0का0 रेखा द्वारा ड्यूटी के दौरान देखा कि एक बालक जो रेलवे स्टेशन देहरादून के प्लेटफार्म नंबर एक के पास अकेला बैठा हुआ था जिससे अकेले बैठे होने का कारण पूछा तो उसके द्वारा बताया गया कि मैं अपने घर खुर्द बाॅडी थाना मोहम्मदी जिला लखीमपुर उत्तर प्रदेश से अपने परिजनों से नाराज होकर आ गया था । बालक उपरोक्त से उसके परिजनों का मोबाइल नंबर लेकर संपर्क किया गया व उनको थाना जीआरपी देहरादून आने पर बालक उपरोक्त को बाद पहचान सुनिश्चित कर उपरोक्त को सकुशल बालक की मौसी निवासी सेलाकुई, देहरादून के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा अपना बालक सकुशल मिलने पर जीआरपी पुलिस का आभार प्रकट किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *