देहरादून | हे0कानि0 अरविन्द चौहान व म0कानि0 रेखा जो रेलवे स्टेशन देहरादून पर ड्यूटी में नियुक्त थे। दौराने ड्यूटी प्लेटफार्म पर एक युवती प्लेटफार्म पर इधर-उधर बेवजह घूमती हुई मिली उक्त महिला मानसिक रुप से अस्वस्थ लग रही थी । पुलिस कर्मियो द्वारा बहुत देर तक उक्त युवती से पूछताछ पर अपना नाम/पता निवासी बवाडी रोड गणेशनगर, गोकुल फार्म, मोरबी गुजरात उम्र करीब – 22 वर्ष बताया | पुलिस कर्मियो द्वारा अथक प्रयास करते हुये युवती के परिजनों के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तथा युवती के पिता का मो0नं0 प्राप्त कर सम्पर्क किया गया जिनके द्वारा बताया कि यह हमारी पुत्री है, जो मानसिक रुप से कमजोर है तथा घर से बिना बताये कहीं चली गयी है । हम लोग अपनी पुत्र को लेकर काफी परेशान हैं । थाना डिविजन मोरबी, गुजरात पर उक्त सम्बन्ध में गुमशुदगी दर्ज करायी है।हमअपनी पुत्री को लेने देहरादून आ रहे है। जिसको आज परिजनों के थाने पर पहुँचने पर युवती को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया । जीआरपी पुलिस के उक्त कार्य की गुमशुदा युवती के परिजनों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की व आभार प्रकट किया ।
जीआरपी देहरादून पुलिस द्वारा मोरबी, गुजरात से गुमशुदा मानसिक रूप से कमजोर युवती को बरामद कर सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द |
















Leave a Reply