सुरक्षित डिजिटल उत्तराखण्ड बनाने में जागरूकता जरुरी – अजय सिंह , एसएसपी STF

देहरादून | साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश, फर्जी सिम कार्डों के दुरुपयोग की रोकथाम तथा दूरसंचार सेवाओं के सुरक्षित एवं पारदर्शी उपयोग को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) वी. मुरुगेशन की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड पुलिस एवं दूरसंचार विभाग (DoT) के अधिकारियों की महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय संयुक्त समन्वय बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक (एसटीएफ/साइबर/एएनटीएफ) नीलेश आनन्द भरने, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक (साइबर) शांतनु पाराशर सहित उत्तराखण्ड पुलिस एवं दूरसंचार विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *