देहरादून | स्पेशल टास्क फोर्स (STF), उत्तराखण्ड परिवार ने अपर उपनिरीक्षक (ASI) पवन शर्मा को उत्तराखण्ड पुलिस में 40 वर्षों की समर्पित, कर्तव्यनिष्ठ एवं उत्कृष्ट सेवाओं के उपरांत सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई एवं सम्मान प्रदान किया । इस अवसर पर एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह तथा साइबर/एसटीएफ के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने उनके अनुकरणीय सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें शॉल, स्मृति-चिह्न एवं शुभकामनाओं के साथ सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
अपने संबोधन में एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने कहा—
“सेवानिवृत्ति केवल शासकीय सेवा का एक पड़ाव है, एसटीएफ परिवार से आपके आत्मीय संबंध सदैव बने रहेंगे।”
“आपका अनुभव, कार्यकुशलता एवं मार्गदर्शन संगठन की अमूल्य धरोहर है। भविष्य में जब भी आवश्यकता होगी, एसटीएफ परिवार आपके अनुभव और सहयोग का स्वागत करेगा।”
“आपने चार दशकों तक जिस निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ उत्तराखण्ड पुलिस की सेवा की है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।”
पवन शर्मा का सेवाकाल केवल कर्तव्य निर्वहन का इतिहास नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट पुलिस सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनका योगदान सदैव एसटीएफ उत्तराखण्ड परिवार के लिए सम्मान और गौरव का विषय रहेगा । स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तराखण्ड परिवार पवन शर्मा के अमूल्य योगदान को विनम्र नमन करता है तथा उनके स्वस्थ, सुखी एवं मंगलमय जीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करता है ।













Leave a Reply