अंकिता भंडारी मामले से जुड़े ऑडियो प्रकरण में सुरेश राठौर को जमानत |

देहरादून। अंकिता भंडारी मामले को लेकर चर्चित ऑडियो प्रकरण में न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को देहरादून की अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने शुक्रवार को उन्हें जमानत प्रदान कर दी । कोर्ट ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके तथा दो जमानतदारों के आधार पर जमानत मंजूर की है। हालांकि, जमानत आदेश मिलने के बावजूद सुरेश राठौर फिलहाल जेल में ही हैं और उनकी रिहाई की औपचारिक प्रक्रिया जारी है । अदालत के फैसले के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया। जमानत मिलने को राठौर के लिए महत्वपूर्ण कानूनी राहत माना जा रहा है। अब आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उनकी रिहाई का मार्ग प्रशस्त होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *