श्री हनुमान धाम (छोइ, रामनगर) के मुख्य मार्ग के लिए ₹4.06 करोड़ की धनराशि रिलीज |

देहरादून | बड़े हर्ष का विषय हैं कि श्री हनुमान धाम के मुख्य मार्ग को डामरीकरण करने हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा धनराशि रिलीज कर दी गई हैं. 02 अप्रैल हनुमान जन्मोत्सव पर माननीय मुख्यमंत्री जी श्री हनुमान धाम पधारे थे, स्थानीय विधायक मा. दीवान सिंह बिष्ट जी सहित श्री हनुमान सेवा ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य विजय जी, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक बंसल जी, संयुक्त महासचिव सतनाम सिंह जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल जी, कोषाध्यक्ष प्रेम जैन, सह कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल जी, मीडिया प्रभारी पवन अग्रवाल जी, ने मुख्य मार्ग के पुनर्निर्माण हेतु मुख्यमंत्री जी के सामने निवेदन किया था, फलस्वरुप माननीय मुख्यमंत्री जी ने निवेदन स्वीकार किया. तथा सड़क का पुनर्निर्माण करने हेतु 4.06 करोड़ की धनराशि को रिलीज कर दिया गया हैं. तथा मा. मुख्यमंत्री जी के द्वारा मानस खंड के माध्यम से अनेक कार्य किये जाने का आश्वासन दिया गया हैं!! श्री हनुमान सेवा ट्रस्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं विधायक मा.दीवान सिंह बिष्ट जी का ह्रदय की गहराई से धन्यवाद करता हैं!! तथा श्री हनुमान जी का आशीर्वाद आप पर बना रहे, ऐसी प्रार्थना करते हैं |

!!सादर धन्यवाद!!श्री हनुमान सेवा ट्रस्ट, अंजनी ग्राम छोइ, रामनगर (नैनीताल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *