आयुष मंत्री का बड़ा फैसला, हड़ताल खत्म!

देहरादून | आयुष मंत्री मदन कौशिक ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा कि आज राज्य के राजकीय आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड द्वारा अपनी मांगों को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि संघ द्वारा रखी गई 07 मांगों पर सरकार द्वारा सकारात्मक रूख अपनाते हुए कुछ मांगों को स्वीकार किया गया है। कुछ मांगों पर विचार-विमर्श करते हुए उचित कार्यवाही हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। आयुष मंत्री ने कहा कि संघ द्वारा चिकित्सा संवर्ग हेतु विभागीय अपर निदेशक पद पर पदोन्नति की मांग की जा रही थी जिसपर निर्णय लेते हुए डेढ़ माह का समय सुनिश्चित किया गया है। वहीं वार्षिक गोपनीय प्रविष्टयों को समय पर पूर्ण करने संबंधी निर्णय लेते हुए एक माह के अंदर इस तरह के प्रकरण को निस्तारित किया जायेगा । मंत्री ने विभागीय ढांचे के पुनर्गठन एवं पदोन्नति अवसरों में वृद्धि संबंधी मांग को लेकर अधिकारियों को उचित कार्यवाही करते हुए यथाशीघ्र मांग के अनुरूप कार्यवाही करने के निर्देश दिये। मंत्री ने मोबाइल ऐप आधारित उपस्थिति एवं आधार आधारित बायोमैट्रिक व्यवस्था से उत्पन्न समस्याओं के निराकरण के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। मंत्री ने कहा कि संघ द्वारा अपनी मांगों पर संतुष्टता जताते हुए हड़ताल वापस ली जा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी 21 जून 2026 योग दिवस के अवसर पर सभी को बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें पूरे प्रदेश में योग दिवस को लेकर एक बेहतर माहौल तैयार हो सके इसके लिए राजकीय आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखण्ड ने प्रतिबद्धता जताई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *