चौथे दिन भी आयुर्वेदिक डॉक्टर्स विरोध प्रदर्शन जारी, आधे दिन की ओपीडी का कार्य बहिष्कार मरीजों को हुयी परेशानी। हजारों मरीज वापस लोटे ।

देहरादून | दिनांक 11जून 2026, गुरुवार। आयुर्वेदिक डॉक्टरों का राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आज भी जारी रहा । स्टेट मीडिया कोर्डिनेटर डॉ० डी० सी० पसबोला ने बताया कि आज से आधे दिन की ओपीडी का बहिष्कार भी शुरू हो गया, जिससे कि सम्पूर्ण प्रदेश में कई मरीज प्रभावित हुए। हजारों मरीजों को बिना इलाज कराएं ही वापिस लौटना पड़ा। कल भी जारी आधे दिन का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। उन्होंने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसके बाद भी अगर राज्य सरकार ने आयुर्वेदिक डॉक्टरों की मांगों और समस्याओं के ऊपर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो मजबूर होकर राज्य के सभी डॉक्टरों को पूर्णकालिक कार्यबहिष्कार करने हेतु बाध्य होना पड़ेगा। जिससे कि मरोजों को होने वाली असुविधा के लिए पूर्ण रुप से राज्य सरकार जिम्मेदार होगी । प्रांतीय अध्यक्ष डॉ नीरज कोहली एवं प्रदेश महासचिव डॉ हरदेव सिंह रावत (बाबा) ने भी राज्य सरकार के आयुर्वेदिक डॉक्टरों के प्रति उदासीन एवं उपेक्षा पूर्ण रवैये की कड़े शब्दो मे भर्त्सना की। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार समय रहते नहीं चेती तो सोमवार से प्रदेश के सभी आयुर्वेदिक डॉक्टरों को निदेशालय में धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ सकता है। जिसके लिए सभी आयुर्वेदिक डॉक्टरों को तैयार रहने का आवाह्न किया गया है ।

.
डॉ० डी० सी० पसबोला*
☎️: 9456113538*
स्टेट मीडिया कोर्डिनेटर*
राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, उत्तराखंड*
पिन: 248005*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *